Top News

छेड़खानी की सजा, लड़की ने उठाई चप्पल और दे-दनादन…

jantaserishta.com
10 Dec 2023 8:01 PM IST
छेड़खानी की सजा, लड़की ने उठाई चप्पल और दे-दनादन…
x

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमे युवती एक युवक पर चप्पलों की बारिश करती नजर आ रही है. आरोप है कि मनचले युवक ने बीच बाजार में युवती से छेड़खानी कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई है. पुलिस वायरल वीडियो की जांच कर आरोपी युवक की खोजबीन कर रही है.

वायरल वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी का बताया जा रहा है. वीडियो 3 से 4 दिन पुराना है. मगर, रविवार दोपहर से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जानकारी के मुताबिक, युवती अपनी मां के साथ सब्जी मंडी में सब्जियां खरीदने गई थी. युवती के लौटते समय युवक ने छेड़खानी कर दी. इसके बाद युवती भड़क गई.

युवती ने फिर चप्पल उतारकर युवक पर चप्पलों की बारिश कर दी. महज 40 सेकण्ड में 13 से ज्यादा चप्पल मारी. वीडियो में तमाशबीन बने लोग युवक को कोतवाली ले जाने बात भी कह रहे हैं, लेकिन युवती पीटती रही. वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि युवती एक शोहदे पर चप्पलों से पीटते नजर आ रही है. वहीं, पुलिस ने मामले में थाना कोतवाली नगर को जांच के आदेश दिए हैं.

एसएचओ अनूप कुमार दुबे ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है. वीडियो 3 से 4 दिन पुराना है. जांच में पता चला है कि युवती सब्जी लेने गई थी. इस दौरान युवक ने कुछ गलत काम किया था. इसके बाद युवती ने उसकी पिटाई कर दी. वीडियो की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, आरोपी की तलाश की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story