भारत

पुणे पोर्श कार दुर्घटना मामला: नाबालिग के पिता दो दिन की पुलिस रिमांड पर

jantaserishta.com
22 May 2024 6:33 PM IST
पुणे पोर्श कार दुर्घटना मामला: नाबालिग के पिता दो दिन की पुलिस रिमांड पर
x
पुणे: पुणे की एक अदालत ने बुधवार को प्रमुख बिल्डर विशाल अग्रवाल को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। अग्रवाल के नाबालिग बेटे ने 19 मई को पोर्श कार से दो लोगों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने विशाल अग्रवाल को सोमवार को छत्रपति संभाजी नगर में गिरफ्तार किया था। इसके बाद पूछताछ के लिए उन्हें पुणे लाया गया। पुलिस ने सोमवार को ही अग्रवाल के साथ कोसी रेस्तरां के मालिक प्रहलाद भुटाडा, प्रबंधक सचिन काटकर और संदीप सांगले को भी गिरफ्तार किया था।
एक नाबालिग ग्राहक और उसके दोस्तों को अवैध रूप से शराब परोसने के आरोप में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 24 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इसके अलावा, मंगलवार को राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने परिसर पर छापा मारा और उसे सील कर दिया।
अग्रवाल का नाबालिग बेटे ने अपने दोस्तों को एक पार्टी दी थी, जिसमें उसने कथित तौर पर उस रात खाने और शराब पर 78 हजार रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए थे। पार्टी के बाद अग्रवाल का नाबालिग बेटा सिल्वर-ग्रे पोर्श में सवार हुआ और बाइक पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। कार की रफ्तार लगभग 200 किमी प्रति घंटा थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story