भारत
बिना हेलमेट नहीं दी पेट्रोल तो पंप मालिक को मार दी गोली, बड़ी घटना
jantaserishta.com
30 Aug 2025 5:30 PM IST

x
फैली सनसनी.
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना सामने आई है। अपराधियों ने पेट्रोल पंप मालिक को कथित तौर पर इसलिए गोली मार दी कि उसने हेलमेट न होने पर फ्यूल देने से मना कर दिया था।
इस गोलीकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल, घटना के बाद बरोही थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जानकारी सामने आई कि बरोही थाना क्षेत्र में स्थित सावित्री लोधी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने को लेकर विवाद हुआ था। असल में भिंड जिले के कलेक्टर की ओर से यह आदेश था कि वाहन चालक के पास हेलमेट न होने पर पेट्रोल न दिया जाए। इसी कारण से बिना हेलमेट पहने पेट्रोल देने से पंप कर्मचारियों ने मना कर दिया।
हालांकि, बाइक सवार कुछ युवक इसको लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से भिड़ गए। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद युवक पेट्रोल पंप से चले गए, लेकिन आधे घंटे बाद वे हथियारों से लैस होकर वापस लौटे और पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इसी बीच, पेट्रोल पंप संचालक तेज नारायण सिंह को दाहिने हाथ में गोली लग गई। घायल अवस्था में तेज नारायण को अस्पताल ले जाया गया। बरोही थाना के एएसआई बाबू सिंह जादौन ने कहा कि पेट्रोल पंप पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पेट्रोल पंप के मालिक को गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग की थी। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





