भारत

पुलवामा मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, ठिकाना भी उड़ाया, देखें वीडियो

jantaserishta.com
2 April 2021 11:19 AM IST
पुलवामा मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, ठिकाना भी उड़ाया, देखें वीडियो
x

ANI

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पुलवामा के काकापोरा में सुरक्षाबलों ने आज एनकाउंटर में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. साथ ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों का ठिकाना भी उड़ा दिया है. कश्मीर जोन पुलिस ने आज सुबह ट्वीट करके एनकाउंटर की जानकारी दी थी. आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोले बारूद बरामद हुए हैं. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने पुलवामा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षबलों को काकपोरा के समबोरा गांव में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद जब सुरक्षबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जवाब में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की है. फिलहाल इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.
बता दें कि पिछले एक हफ्ते में आतंकियों की ओर से श्रीनगर और सोपोर में तीन हमले हो चुके हैं. इससे पहले 29 मार्च को सोपोर में आतंकियों ने बीजेपी के प्रदेश सचिव और बीडीसी चेयरमैन फरीदा खान पर हमला किया था. इस हमले में एक पीएसओ समेत दो की मौत हो गई थी. आतंकियों ने हमला उस वक्त किया जब डाकबंगले में बैठक चल रही थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story