भारत

पल्सर बाइक...शादी से ठीक पहले युवती ने खत्म की जिंदगी, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

jantaserishta.com
8 Feb 2025 9:03 AM IST
पल्सर बाइक...शादी से ठीक पहले युवती ने खत्म की जिंदगी, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान
x
मामला दर्ज.
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले के सरानीखेड़ा गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. यहां शादी से ठीक पहले एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना का कारण दहेज के रूप में 180 सीसी पल्सर मोटरसाइकिल की मांग बताई जा रही है. जब युवती के होने वाले पति ने यह शर्त रखी कि यदि उसे यह बाइक नहीं दी गई, तो शादी नहीं होगी. इसके बाद मानसिक तनाव में आकर युवती ने आत्महत्या कर ली. इस घटना से खुशियों से भरा माहौल मातम में बदल गया.
जानकारी के मुताबिक, रघुवीर सिंह जाटव की बेटी 20 वर्षीय रूबी की सगाई धौलपुर जिले के पिपेहरा गांव निवासी रवि से हुई थी. दोनों की शादी 1 मार्च 2025 को तय थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था. गुरुवार को रूबी के परिजन शादी का सामान खरीदने बाजार गए हुए थे. इसी दौरान उसके होने वाले पति रवि ने रूबी के पिता से 180 सीसी पल्सर बाइक देने की मांग रख दी.
रघुवीर सिंह ने जब एजेंसी पर जाकर बाइक के बारे में पता किया तो वह उपलब्ध नहीं थी. इस पर उन्होंने रवि को दूसरी बाइक देने का सुझाव दिया, लेकिन रवि ने साफ मना कर दिया. इसके बाद उसने कहा कि मुझे 180 सीसी पल्सर ही चाहिए, अन्यथा शादी नहीं होगी. रवि ने इसके बाद रूबी को फोन कर पिता से बाइक लेने को कहने का दबाव बनाया.
साथ ही शादी तोड़ने की धमकी दी. यह बात सुनकर रूबी मानसिक अवसाद में चली गई और उसने गुरुवार शाम को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब परिजन घर लौटे तो रूबी को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए. शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और घर में चीख-पुकार मच गई.
घटना की जानकारी मिलते ही पचगांव चौकी प्रभारी अरुण शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया. शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस ने बताया कि रवि और उसके परिवार के खिलाफ दहेज मांगने और मानसिक प्रताड़ना देने का मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है कि क्या यह आत्महत्या दहेज की मांग के कारण हुई या इसमें कोई और कारण भी शामिल है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story