Puja Khedkar: पूजा खेडकर होंगी गिरफ्तार? UPSC ने किया जमानत का विरोध

नई दिल्ली: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर IAS परीक्षा में चयनित होने वाली पूजा खेडकर ने दिल्ली हाई कोर्ट में अंतरिम जमानत की अपील की थी, जिसका यूपीएससी ने विरोध किया है। यूपीएससी ने अदालत से कहा कि पूजा खेडकर बेल नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि उनको हिरासत में लेकर पूछताछ करना जरूरी है। ऐसा करने पर ही पता चल पाएगा कि पूजा खेडकर को फर्जी दस्तावेज बनवाकर 2022 की आईएएस परीक्षा में चयनित होने में किन लोगों ने मदद की थी। संस्थान ने कहा कि इस मामले में जरूरी सबूत जुटाने के लिए पूछताछ करनी होगी। बुधवार को सुनवाई से पहले यूपीएससी ने अदालत में एफिडेविट दाखिल किया है, जिसमें उसने कहा कि पूजा खेडकर ने अप्रत्याशित फ्रॉड किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





