भारत

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: एआईएडीएमके ने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया

jantaserishta.com
22 March 2026 3:51 PM IST
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026: एआईएडीएमके ने दो उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया
x
पुडुचेरी: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने रविवार को दो उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। ओर्लियमपेट विधानसभा सीट से पूर्व विधायक ए. अनबाझगन और उरुलायनपेट विधानसभा सीट से ए. गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है।
पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। एआईएडीएमके, भाजपा, कांग्रेस और टीवीके अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है। जल्द ही टीवीके पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए अभिनेता से राजनेता बने विजय आधिकारिक घोषणा करने वाले हैं।
कांग्रेस और डीएमके में अब भी बातचीत का दौर जारी है। पुडुचेरी में नामांकन दाखिल करने के लिए सिर्फ एक दिन शेष रहते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात डीएमके-कांग्रेस गठबंधन को बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण अंतिम प्रयास है।
वहीं, भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने रविवार को दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने कराईकल साउथ विधानसभा सीट से एम. अरुल मुरुगन को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। भाजपा की यह दूसरी सूची ऐसे समय में आई है, जब चुनाव की तारीख नजदीक है और सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
आगामी विधानसभा चुनावों और उपचुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ी पहल की है। रविवार को आयोग ने साफ निर्देश दिए हैं कि देशभर के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं और पूरी मदद सुनिश्चित की जाए, ताकि हर व्यक्ति बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके।
15 मार्च को आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 6 राज्यों में उपचुनावों का कार्यक्रम घोषित किया था। इसके बाद अब आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story