भारत

जनता का इंतज़ार अब ख़त्म होने वाला है, भाजपा की विदाई तय: मल्लिकार्जुन खड़गे

Shantanu Roy
16 Aug 2024 1:52 PM GMT
जनता का इंतज़ार अब ख़त्म होने वाला है, भाजपा की विदाई तय: मल्लिकार्जुन खड़गे
x
ट्वीट पर दिया बड़ा बयान
हरियाणा। हरियाणा की जनता का इंतज़ार अब ख़त्म होने वाला है, क्योंकि प्रदेश से भाजपा की विदाई अब तय है। पिछले 10 वर्षों में, हरियाणा में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने लोगों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं दिया है। हमारे किसान और नौजवान - दोनों पीड़ित हैं। प्रदेश में बेरोज़गारी रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। अनेक भर्ती घोटाले हुए हैं। क़ानून व्यवस्था ठप्प है। भाजपा ने राज्य के सामाजिक ताने-बाने को विभाजित करना का षड्यंत्र रचा है।


कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हरियाणा को एक विश्वसनीय विकल्प दे सकती है। कांग्रेस छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हमने पहले भी विकास किया है और दोबारा हरियाणा को विकास की पटरी पर लाने के लिए हम संकल्पित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता तक पहुंचना चाहिए और हमारी जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।
Next Story