सरेआम युवक-युवती से मारपीट, युवकों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें बदसलूकी का पूरा वीडियो

बरेली. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले के हाफिज गंज थाना क्षेत्र के रिठौरा इलाके में मनचले युवकों ने एक लड़के और लड़की को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पीटा. इतना ही नहीं युवाओं ने लड़की के चेहरे पर ढका दुपट्टा भी जबरन खींच कर हटा दिया. लड़की और लड़के के साथ हुई बदसलूकी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं भीड़ एक युवती के साथ सरेआम हैवानियत कर रही है और वो युवती उन लड़कों से रहम की भीख मांग रही है. फिलहाल पुलिस ने 4 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामूली धाराओं में एफआईआर दर्ज कर इतिश्री कर ली है.
बरेली:हाफिज गंज इलाके में मनचले युवकों ने एक लड़के और लड़की को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर जमकर पीटा, इतना ही नहीं भीड़ ने लड़की के चेहरे पर ढका दुपट्टा भी जबरन खींच कर हटा दिया. लड़की और लड़के के साथ हुई बदसलूकी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. @Uppolice pic.twitter.com/X3MeaTcV9C
— Aviral Srivastava (@anshpatrkaar) April 1, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





