भारत

लोक कल्याणकारी है 'अमृतकाल' का पहला आम बजट: जेपी नड्डा

jantaserishta.com
1 Feb 2023 4:56 PM IST
लोक कल्याणकारी है अमृतकाल का पहला आम बजट: जेपी नड्डा
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को 'अमृतकाल' का पहला आम बजट बताते हुए इसे लोक कल्याणकारी बजट करार दिया है। उन्होंने आगे कहा कि यह बजट बच्चों की पढ़ाई, मध्यम वर्ग की कमाई और बुजुर्गों की भलाई पर जोर देने वाला है।
जेपी नड्डा ने इसे गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और आर्थिक रूप से पिछड़ों तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट बताते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के नागरिकों को सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और समान अवसर प्राप्त कराने वाला बजट है।
नड्डा ने दावा किया कि इस बार के बजट का एजेंडा- नागरिकों के लिए बड़े अवसर उपलब्ध कराना, विकास और रोजगार सृजन को मजबूत प्रोत्साहन प्रदान करना और व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करना है और इसलिए समावेशी विकास, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच, बुनियादी ढांचा और निवेश क्षमता को उजागर करना, हरित विकास, युवा और वित्तीय क्षेत्र को मजबूती प्रदान करना इस बजट की प्राथमिकताएं हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने बजट को सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी एवं देश के जन-जन के सर्वांगीण कल्याण हेतु समर्पित बताते हुए इस बजट के लिए भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी, वित्त मंत्री सीतारमण और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story