भारत
पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जोड़ी पर जनता का भरोसा बरकरार: जीतन राम मांझी
jantaserishta.com
24 Nov 2024 3:23 PM IST

x
गया: केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने महाराष्ट्र और बिहार में एनडीए के शानदार प्रदर्शन के लिए पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का आभार जताया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के चमत्कारी नेतृत्व में हमने बड़ी जीत दर्ज की है। सीएम नीतीश कुमार के प्रयास और डबल इंजन सरकार के कामों की वजह से हमने बिहार की चारों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता का भरोसा पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर कायम है। विपक्ष के भ्रामक प्रचार को जनता ने खारिज कर दिया है। लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने जनता को गुमराह करने का काम किया लेकिन इस बार जनता ने उनकी नकारात्मक राजनीति को नकार दिया है। हम और हमारा गठबंधन आरक्षण और संविधान के समर्थन में है। इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता।
इससे पहले बिहार सरकार में मंत्री नीरज कुमार बबलू ने भी कहा था कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार की नीतियों में जनता के भरोसे का परिणाम है। इस जीत के लिए हम कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार व्यक्त करते है। यह जीत जनता की उम्मीदों को पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी देश और तमाम राज्यों को आगे बढ़ाने में लगे हैं, उसका उदाहरण महाराष्ट्र की यह जीत है। मंत्री नीरज कुमार बबलू ने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता और उनकी नीतियों को जनता ने मान्यता दी है।
बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए ने शनिवार को चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए हुए उपचुनाव में शानदार जीत हासिल की। उसने इमामगंज सीट बरकरार रखी। वहीं तरारी, रामगढ़ और बेलागंज सीटें 'इंडिया' ब्लॉक से छीन ली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





