भारत
आवारा कुत्तों से जनता परेशान, सोसाइटी में मासूम को कुत्ते ने काटा
jantaserishta.com
5 Aug 2023 3:30 PM IST

x
कई पॉश सोसाइटी में इस समय लोगों, खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों का जीना दुश्वार हो गया है।
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट और गाजियाबाद की कई पॉश सोसाइटी में इस समय लोगों, खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों का जीना दुश्वार हो गया है। आवारा कुत्तों के चलते लोग ना तो अपने बच्चों को पार्कों में खेलने के लिए भेज पा रहे हैं, ना ही सोसाइटी के नीचे।
हमेशा बच्चों के साथ मौजूद रहना पड़ता है और कड़ी निगरानी रखनी पड़ती है कि कब कहां से कौन सा आवारा कुत्ता उन्हें काट लेगा, यह किसी को नहीं पता। एक तरफ गाजियाबाद की एक पॉश सोसाइटी में जहां एक बच्चे को पांच आवारा कुत्तों ने घेर लिया और बुरी तरीके से काटने लगे। दूसरी तरफ ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अजनारा होम्स में भी एक बच्चे को आवारा कुत्ते ने पार्क में काट लिया और दूसरे बच्चे को सोसाइटी के रिसेप्शन के अंदर दौड़ाने लगा।
जानकारी के मुताबिक अजनारा होम्स ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले एक परिवार के 8 साल के मासूम बच्चे विवान को पार्क में आवारा कुत्तों ने बुरी तरीके से काट लिया। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल है। किसी सोसाइटी का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बच्चा अपनी साइकिल को ठीक कर रहा होता है और तभी कुत्तों का झुंड दौड़ते हुए उसकी तरफ आता है। जिसको देखकर वह रिसेप्शन से अपने घर की तरफ भागता दिखाई दे रहा है। अभी तक तो पार्क, गलियों और सड़कों पर आवारा कुत्ते लोगों को काट रहे थे। लेकिन अब सोसाइटी के अंदर रिसेप्शन एरिया तक इन कुत्तों को पहुंचने से रोकने वाला कोई नहीं दिखाई दे रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





