भारत
वाशिंगटन डीसी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट फ्री, केजरीवाल का 'मुफ्त की रेवड़ी' बयान पर तंज
jantaserishta.com
16 Dec 2022 5:56 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| वाशिंगटन डीसी द्वारा शुक्रवार को पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मुफ्त करने की घोषणा के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष पर तंज कसते हुए पूछा, 'क्या इसका मुफ्त की रेवाड़ी कहकर मजाक उड़ाया जाना चाहिए?' एक समाचार लेख को साझा करते हुए जिसमें कहा गया था कि वाशिंगटन डीसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को हमेशा के लिए मुफ्त कर रहा है, केजरीवाल ने ट्वीट किया, वाशिंगटन डीसी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आम जनता के लिए मुफ्त कर दिया गया है। क्या इसे 'मुफ्त की रेवड़ी' के रूप में उपहास किया जाना चाहिए? नहीं। अपने नागरिकों पर अतिरिक्त टैक्स का बोझ डाले बिना सार्वजनिक सेवाएं मुफ्त प्रदान करना ये दर्शाता है कि वहां पर एक ईमानदार और संवेदनशील सरकार का शासन है जो जनता के पैसे बचाती है और लोगों को सुविधाएं प्रदान करती है।
आम आदमी पार्टी की फ्री योजना को लेकर विपक्षी दलों ने लगातार कड़ी आलोचना की है। हालांकि, आम आदमी पार्टी मुफ्त के रूप में जनता को छूट देने की लगातार वकालत करती रही है। आप ने 'दिल्ली मॉडल' को लागू करने के मुद्दे पर गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ा था और मुफ्त पानी, मुफ्त बिजली, मुफ्त स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य सुविधाएं देने का वादा किया था। हालांकि, पार्टी को केवल पांच सीटें मिलीं।
रिपोर्ट के अनुसार, वाशिंगटन डीसी अगली गर्मियों से स्थायी रूप से सभी मार्गों पर मुफ्त बस की सवारी की पेशकश करेगा,बोस्टन और डेनवर जैसे अन्य बड़े शहरों में ये नियम लागू किया जा सकता है। शहर ने एक योजना के तहत अपनी परिवहन सेवाओं का विस्तार करने का निर्णय लिया है, जिस पर पिछले सप्ताह वाशिंगटन डीसी की परिषद ने सर्वसम्मति से सहमति व्यक्त की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





