भारत

छेड़छाड़ के आरोपी को पब्लिक ने सिखाया सबक, मुंह काला करके गधे पर बैठाकर घुमाया, देखें VIDEO

jantaserishta.com
30 Dec 2020 2:43 PM IST
छेड़छाड़ के आरोपी को पब्लिक ने सिखाया सबक, मुंह काला करके गधे पर बैठाकर घुमाया, देखें VIDEO
x
पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया.

बदायूं: यूपी के बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में छेड़छाड़ के एक आरोपी को मुंह काला करके गधे पर बैठा कर पूरे गांव में घुमाया गया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात गांव का ही रहने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति एक महिला के घर में घुस गया और उसने उससे कथित रूप से छेड़छाड़ की. उन्होंने बताया कि महिला द्वारा शोर मचाने पर पीड़िता के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नाराज परिजनों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसका मुंह काला करके उसे गधे पर बैठाया और पूरे गांव में घुमाया. इसी बीच, किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए फौरन कार्रवाई की और मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया. अपर पुलिस अधीक्षक शंकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story