भारत

सरेआम रोमांस पर बवाल, बॉयफ्रेंड की धुनाई, परिजनों तक पहुंची बात

jantaserishta.com
29 Nov 2025 6:00 PM IST
सरेआम रोमांस पर बवाल, बॉयफ्रेंड की धुनाई, परिजनों तक पहुंची बात
x
प्रेमिका को पड़ी डांट.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी जोड़े को कॉलेज कैंपस में रोमांस करना महंगा पड़ा। दोनों पकड़े गए तो भीड़ में शामिल लोगों ने बॉयफ्रेंड को पीट दिया। दोनों कॉलेज के एक कोने में किस कर रहे थे। लोगों की सूचना पर पहुंची काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई है और पूछताछ कर रही है। प्रेमी युगल चंपारण के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
मुजफ्फरपुर शहर के आरडीएस कॉलेज परिसर के पास से शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। देखते देखते मौके पर भीड़ जुट गई। वहां मौजूद कुछ युवकों ने प्रेमी युवक के साथ लप्पड़, थप्पड़ कर दिया। प्रेमिका के साथ कोई बदसलूकी नहीं की गई। हालांकि उसे भी जमकर डांटा गया। सूचना मिलने पर काजी मोहम्मदपुर थाना पुलिस वहां पहुंच गई। लोगों ने दोनों को को पुलिस के हवाले कर दिया।
यह घटना तब सामने आई जब स्थानीय नागरिक कॉलेज कैंपस में टहल रहे थे। दोनों को अनुचित अवस्था में देखा गया। लोगों ने तुरंत इस पर आपत्ति जताते हुए दोनों को मौके पर ही रोक लिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी। ​पुलिस के पहुंचने तक मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। स्थानीय लोगों ने प्रेमी जोड़े को पुलिस के हवाले कर दिया। इससे पहले प्रेमी की पिटाई हो गई। फिलहाल दोनों को काजी मोहम्मदपुर थाने ले जाया गया है। जहाँ उनसे पूछताछ की जा रही है।
​प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए युवक और युवती दोनों पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले हैं। वे मुजफ्फरपुर घूमने के लिए आए थे। कॉलेज परिसर के पास एकांत देखकर वे आपत्तिजनक हरकतें करने लगे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे यहां किस मकसद से आए थे और कॉलेज के पास क्यों रुके थे। पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null