भारत
अजीबोगरीब याचिका दायर: हाईकोर्ट के जज भी हुए हैरान, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
24 Jan 2025 9:21 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
ठोक दिया जुर्माना.
नई दिल्ली: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल हुई एक जनहित याचिका पर जज भी हैरान हो गए। याचिका में मांग की गई कि करवाचौथ के व्रत को सभी महिलाओं के लिए अनिवार्य किया जाए और इसे सामूहिक अनुष्ठान मानने का केंद्र और हरियाणा सरकार को निर्देश दिया जाए। इस तरह की मांग पर हाईकोर्ट हैरान हुआ और याचिकाकर्ता पर एक हजार रुपए जुर्माना लगाकर याचिका को खारिज कर दिया। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस सुमित गोयल की खंडपीठ ने जब याचिका पर सवाल उठाए तो याचिकाकर्ता के वकील ने इसे वापस लेने की मांग की लेकिन खंडपीठ ने एक हजार रुपए जुर्माना लगा दिया। जुर्माने की रकम पी.जी.आई. के गरीब रोगी कल्याण कोष में जमा करवानी होगी।
हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि करवाचौथ की परंपरा स्पष्ट नहीं है। विधवाओं, तलाकशुदा, अलग रहने वाली महिलाओं और लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं को करवाचौथ के व्रत में भाग लेने से बाहर रखा जाता है। भागीदारी को अनिवार्य बनाने के लिए कानून में संशोधन की मांग की गई थी। यह भी मांग की थी कि इसमें भागीदारी से इनकार करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान किया जाना चाहिए।
खंडपीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता ने विधवा, तलाकशुदा, अलग रहने वाली महिलाओं और लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं की स्थिति पर ध्यान दिए बिना करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं द्वारा घोषणा की मांग कर रहे थे। याची ने यह भी निर्देश देने की मांग रखी कि करवाचौथ को महिलाओं के सौभाग्य का त्यौहार, मां गौरा उत्सव या मां पार्वती उत्सव घोषित किया जाए।
हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस सुमित गोयल की खंडपीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता की मुख्य शिकायत है कि कुछ वर्गों की महिलाओं, खासतौर से विधवाओं को करवाचौथ की रस्में निभाने की अनुमति नहीं है इसलिए एक कानून बनाया जाना चाहिए, जिसमें बगैर किसी भेदभाव के सभी महिलाओं के लिए करवाचौथ की रस्में निभाना अनिवार्य किया जाना चाहिए। इस तरह के मामले विधानसभा के विशेष अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। हम इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकते।
Tagsपंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्टजनहित याचिकाकरवा चौथ व्रतPunjab and Haryana High CourtPILKarva Chauth fast
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





