भारत

छात्रा की खुदकुशी को लेकर भड़का जनाक्रोश, पिता बोले- छेड़खानी से तंग आकर दी जान

jantaserishta.com
21 July 2023 4:48 PM IST
छात्रा की खुदकुशी को लेकर भड़का जनाक्रोश, पिता बोले- छेड़खानी से तंग आकर दी जान
x
शव के साथ सड़क जाम कर दिया।
जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा इलाके में 17 साल की एक कॉलेज छात्रा की खुदकुशी की घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने उसके शव के साथ सड़क जाम कर दिया। लड़की के पिता का कहना है कि मोहल्ले के तीन युवकों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने जान दे दी। युवकों द्वारा परिवार पर लगाए जा रहे झूठे तोहमत से वह परेशान थी।
खुदकुशी करने वाली लड़की का नाम गौरी मुखी है। वह सीतारामडेरा के फ्लैग रोड हरिजन बस्ती में रहती थी। शुक्रवार सुबह उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। लड़की की मां को कुछ दिन पहले ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में पुलिस ने जेल भेजा है। लड़की के पिता गोगो रविदास का कहना है कि तीन लोगों गोपी मुखी, विजय मुखी और प्रताप मुखी ने पुलिस की मिलीभगत से उसकी पत्नी को झूठे आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया। जबकि, उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद भी नहीं हुआ था।
गौरी के पिता का कहना है कि प्रताप मुखी नामक युवक ने उनकी बेटी के साथ कई बार छेड़खानी की थी। इसे लेकर 23 मई को थाने में लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे लेकर एसएसपी को भी ज्ञापन दिया गया था। कार्रवाई नहीं होने पर अंततः इस मामले में कोर्ट में शिकायत की गई, तब जाकर प्राथमिकी दर्ज की गई।
गुरुवार को ही गौरी ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया था। अपमान की घटनाओं से आहत होकर उसने फांसी लगा ली। शुक्रवार को बस्ती के लोगों ने गौरी के शव के साथ रोड को काफी देर तक जाम किए रखा। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story