भारत

भाजपा के खिलाफ जनता में आक्रोश, दिल्ली की रैली में दिखा नजारा: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत

jantaserishta.com
15 Dec 2025 10:26 AM IST
भाजपा के खिलाफ जनता में आक्रोश, दिल्ली की रैली में दिखा नजारा: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत
x
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी के सांसद सुखदेव भगत ने कांग्रेस की रैली में आई भीड़ को लेकर कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। नागरिकों के वोट के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
सुखदेव भगत ने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कांग्रेस की दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई रैली में जनसैलाब उमड़ा, जिससे कह सकते हैं कि लोगों में आक्रोश है। रैली में यह प्रदर्शन हुआ कि चुनाव आयोग और भाजपा से लोग कितने नाराज हैं।
उन्होंने कहा, "अप्रत्यक्ष रूप से गरीबों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। जिस तरह वोट काटे जा रहे हैं, आने वाले समय में इसी तरह राशन कार्ड और अन्य जरूरी चीजों से उनके नाम हटाए जा सकते हैं।"
इसी बीच, कांग्रेस सांसद ने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर राहुल गांधी की टिप्पणी का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "मोहन भागवत ने शक्ति की बात की। इस पर राहुल गांधी ने दिल्ली की रैली में कांग्रेस की विचारधारा की बात की। हमारे हथियार, देश के हथियार और परंपरा ये सभी सत्य में निहित हैं, शक्ति में नहीं हैं। शक्ति को गलत तरीके से भी हासिल किया जा सकता है।"
घुसपैठियों के मुद्दे पर कांग्रेस सांसद ने केंद्र सरकार को चुनौती दी और कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री बताएं कि बिहार में कितने विदेशी नागरिक थे और कितने लोगों को पकड़ा गया। सरकार को यह आंकड़े देने चाहिए।" सुखदेव भगत ने कहा कि अपने आप को बचाने के लिए सत्तापक्ष की तरफ से सिर्फ एक नैरेटिव सेट करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
कटक से पूर्व विधायक मोहम्मद मोकिम के निष्कासन पर कांग्रेस सांसद ने कहा, "किसी भी संगठन के लिए सबसे महत्वपूर्ण अनुशासन होता है। कोई भी व्यक्ति संगठन से बड़ा नहीं हो सकता है। संगठन ने सभी चीजों को देखते हुए फैसला लिया है।"
नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "मैं यह अपेक्षा करता हूं कि संवैधानिक मूल्यों को लेकर वह आगे बढ़ें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story