भारत

PUBG हत्याकांड: सामने आया ये नया अपडेट

jantaserishta.com
25 Jun 2022 2:21 PM IST
PUBG हत्याकांड: सामने आया ये नया अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: लखनऊ के PUBG हत्याकांड में हर दिन उपजते सवालों के बीच पुलिस को भी अब शक गहराने लगा है. ओपन एंड शट केस में उठते सवालों के बीच आखिरी में पुलिस को अब जांच करनी पड़ रही है. अब मां की हत्या के आरोपी नाबालिग बेटे को रिमांड पर लिया है. वहीं, घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) से समय मांगा है. नाबालिग की 14 दिन की रिमांड 23 तारीख से शुरू हुई है. इस बीच पुलिस सुधार गृह जाकर आरोपी किशोर से खुद पूछताछ करेगी और हर पहलू के लिए साक्ष्य इकट्ठा करेगी.

आरोपी नाबालिग बेटे की रिमांड पुलिस ने किशोर न्याय बोर्ड से मांगी है. साफ तौर से रिमांड उस केस में मांगी जाती है, जब घटना के साक्ष्य पर्याप्त न मिलें और घटना में किसी और के भी शामिल होने की आशंका होती है.
अब तक की थ्योरी के मुताबिक, नाबालिग बेटे ने मां की पिस्टल से गोली मारकर हत्या की और पुलिस ने मोटिव PUBG गेम बताया था. हालांकि, पुलिस भी इस घटना में फूंक-फूंककर कदम रख रही है और हर पहलू की जांच करना चाह रही है.
जे जे कोर्ट ने आरोपी के नाबालिग होने के साक्ष्य भी मांगे हैं. बोर्ड को शक है कि इतनी बड़ी घटना में कहीं उम्र का सहारा लेकर पूरी तरीके से नाबालिग बेटे का इस्तेमाल तो नहीं किया गया? बता दें कि नाबालिग की उम्र 17 साल 8 महीने बताई है और हत्या का सारा इल्जाम बच्चे पर ही डाला गया है.
किशोर न्याय बोर्ड ने आरोपी के उम्र प्रमाण पत्र सहित पिता और बाकी परिजनों को भी बुलाया था. लेकिन पिता जेजे बोर्ड के सामने अभी तक पेश नहीं हुए हैं, जबकि वह लखनऊ में मौजूद रहकर पुलिस से दो बार मिलकर बातचीत कर चुके हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story