भारत
नाबालिग से रेप और हत्या के आरोप में प्राचार्य गिरफ्तार, फैली सनसनी
jantaserishta.com
8 Feb 2023 3:42 PM IST

x
एक छात्रावास में लटका दिया।
रायचूर (आईएएनएस)| कर्नाटक के रायचूर जिले के लिंगासुगुर कस्बे में 17 वर्षीय एक छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोप में प्री-यूनिवर्सिटी (पीयू) के एक प्राचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता के माता-पिता ने आरोप लगाया कि सर एम विश्वेश्वरैया प्री-यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल रमेश ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया, उसकी हत्या कर दी और बाद में उसे एक छात्रावास में लटका दिया।
घटना के बाद से फरार चल रहे रमेश को बीजापुर से गिरफ्तार किया गया। घटना वीसीबी शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित छात्रावास में हुई।
पीयू (11वीं कक्षा) की छात्रा 10 फरवरी की रात मृत पाई गई थी। जानकारी होने पर जब पीड़िता के माता-पिता हॉस्टल पहुंचे तो उसकी सहेलियों ने आरोप लगाया कि रमेश बार-बार उसे अपने कमरे में बुलाता था और उसका यौन उत्पीड़न करता था।
इसके बाद पीड़िता के माता-पिता व परिजनों ने कॉलेज के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
Tagsकर्नाटकरायचूररायचूर न्यूज़रायचूर पुलिसरेपहत्याkarnatakaraichurraichur newsraichur policerapemurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





