भारत

महिलाओं को निशाना बनाने वाला साइको किलर गिरफ्तार, अपनी पत्नी को भी मार डाला

jantaserishta.com
8 July 2023 4:12 PM IST
महिलाओं को निशाना बनाने वाला साइको किलर गिरफ्तार, अपनी पत्नी को भी मार डाला
x
घूम-घूमकर महिलाओं पर हमले कर रहा था।
बोकारो: अपनी पत्नी की हत्या के बाद कई महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला करने वाले साइको किलर अजय रविदास को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बोकारो के चंद्रपुरा इलाके में पिछले पांच दिनों से घूम-घूमकर महिलाओं पर हमले कर रहा था।
उसका आतंक इस कदर था कि उसपर पुलिस को दस हजार रुपए का इनाम घोषित करना पड़ा था। पुलिस ने बोकारो जिले के सभी थानों को उसकी तस्वीर भेजकर अलर्ट किया था। शुक्रवार को भी उसने चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में शोभा मिश्रा नामक महिला के घर में घुसकर उनपर चाकू से हमला कर दिया था। बुरी तरह से जख्मी हालत में वह बोकारो जनरल अस्पताल में इलाजरत हैं। इसी हमले के बाद सीसीटीवी फुटेज में लोगों ने अजय रविदास को भागते हुए देखा।
पुलिस ने घटना स्थल से हमला में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया था। शुक्रवार की रात उसे चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन के राजाबेड़ा हाल्ट के पास से गिरफ्तार किया गया। वह एक दुकान में सिगरेट खरीदने गया था, जहां उसे देखकर स्थानीय युवकों ने पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि इन युवकों ने साइको किलर की सोशल मीडिया पर जारी तस्वीर देखकर उसकी पहचान की। अजय रविदास गोमिया थाना क्षेत्र के होसिर निवासी किन्नू रविदास का पुत्र है। 3 जुलाई को उसने चंद्रपुरा स्थित डीवीसी कॉलोनी के पश्चिम पल्ली स्थित घर में पत्नी की हत्या करने के बाद घर बंद कर भाग गया था।
इसके बाद उसने पांच जुलाई को स्वांग कॉलोनी में रहने वाले अपने मित्र पवन रविदास की पत्नी गुड़िया देवी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। गुड़िया देवी पर चाकू से हमला कर जब वह फरार हो गया तो पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story