भारत

जदयू नेता गुलाम रसूल का भड़काऊ बयान, कहा- आका की इज्जत के लिए हम शहरों को कर्बला बना देंगे

jantaserishta.com
20 Jan 2023 2:03 PM IST
जदयू नेता गुलाम रसूल का भड़काऊ बयान, कहा- आका की इज्जत के लिए हम शहरों को कर्बला बना देंगे
x
रांची (आईएएनएस)| जदयू के पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के कुछ माह पहले के विवादित बयान को लेकर झारखंड में भड़काऊ भाषण दिया है। उन्होंने हजारीबाग में आयोजित एक जनसभा में कहा कि मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालोगे तो अभी तो हम कर्बला मैदान में इकट्ठा हुए हैं, उनकी इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे। कोई रियायत नहीं होगी। हजारीबाग के कर्बला मैदान में गुरुवार को एदारा-ए-शरिया नामक संगठन की ओर से समाज सुधार के मुद्दे पर एक अधिवेशन का आयोजन किया गया था। इसमें इकट्ठा हुए हजारों लोगों की भीड़ के बीच तकरीर करते हुए गुलाम रसूल बलियावी ने जब शहरों को कर्बला बनाने की बात कही तो लोग नारे लगाने लगे।
उन्होंने कहा कि हैरत है कि खुद को सेक्युलर बताने वाली पार्टियों के किसी भी नेता ने नूपुर शर्मा के बयान की निंदा-आलोचना नहीं की। हम ऐसी कोई भी बात बर्दाश्त नहीं करेंगे, जिसमें हमारे रसूल, हमारे आका पर सवाल उठाया जाए।
बलियावी ने कहा, "जीने की तमन्ना वो करे जिसके पास रसूल का नूर न हो। हम तो इसी आरजू तमन्ना से जिए जीते हैं कि मरने के बाद एक दिन ऐसा भी आएगा कोई नहीं रहेगा। मैं रहूंगा। मेरा रसूल रहेगा। कोई समझौता नहीं होगा।"
जदयू नेता ने भाषण में दलितों की तरह मुसलमानों के लिए भी सेफ्टी एक्ट बनाने की मांग की। उन्होंने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तुम्हारी बिरादरी ने उतना वोट नहीं दिया, जितना मुसलमानों ने बोरा में भर के दिया है। फिर भी हमारे बच्चों को रांची की सड़कों पे गोलियों से भून दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story