भारत

PFI की रैली में भड़काऊ नारेबाजी: 18 लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
28 May 2022 11:26 AM IST
PFI की रैली में भड़काऊ नारेबाजी: 18 लोग गिरफ्तार
x

अलप्पुझा : केरल के अलप्पुझा जिले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की ओर से आयोजित मार्च में भड़काऊ नारेबाजी के मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीएफआई के मार्च में कथित तौर पर एक नाबालिग के भड़काऊ नारेबाजी किए जाने के मामले में शुक्रवार को ये कार्रवाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीएफआई मार्च के आयोजकों और पीएफआई के पदाधिकारियों सहित 18 लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में कुल 20 लोगों को पकड़ा गया है। इससे पहले राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने केरल में एक राजनीतिक रैली के दौरान कथित तौर पर एक बच्चे को भड़काऊ नारे लगाने देने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी।
पूरा मामला 21 मई का है, जब अलप्पुझा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की ओर से आयोजित गणतंत्र बचाओ रैली के दौरान एक व्यक्ति के कंधे पर बैठे एक लड़के का छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें वह कथित रूप से भड़काऊ नारे लगा रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story