भारत

भड़काने वाला पोस्ट किया, आरोपी गया जेल

jantaserishta.com
13 Jun 2022 5:16 PM IST
भड़काने वाला पोस्ट किया, आरोपी गया जेल
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

चंदौली: बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. देश के कई इलाकों के साथ उत्तर प्रदेश के कुछ शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए. इस बीच सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट भी किए जाने लगे. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्ती बरती है. ताजा मामला पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली का है, जहां हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में हसन हाशमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

दरअसल, चंदौली के बबुरी थाना क्षेत्र में हसन हाशमी ने हिंदू देवी-देवताओं को लेकर फेसबुक पर अमर्यादित टिप्पणी की थी. इस पोस्ट पर जब चंदौली पुलिस की नजर पड़ी तो पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
इस मामले में चंदौली पुलिस ने बताया कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से थाना बबुरी के एक युवक ने फेसबुक पर बेहद ही अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
चन्दौली पुलिस ने सभी जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि आप कहीं पर भी ऐसी कोई बात अथवा टिप्पणी न करें. जिससे किसी की भावनाएं आहत हो. आपकी विवादित टिप्पणी से कानून और शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. यदि ऐसा कोई भी व्यक्ति करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. आपसी भाईचारा एवं शांति सौहार्द कायम रखने में आप सब पुलिस प्रशासन का सहयोग करें. ऐसे किसी भी शरारती/अराजक तत्वों के बारे में जानकारी प्राप्त होते ही तत्काल 112 पर अथवा निकटतम थाने में सूचना अवश्य दें.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story