
x
Delhi दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिवंगत तरुण के परिजनों से भेंट की। सीएम ने कहा कि तरुण के परिवार को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा कि दिल्ली सचिवालय में उत्तम नगर की दुखद घटना में दिवंगत तरुण के परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस असहनीय पीड़ा के समय दिल्ली सरकार पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और दृढ़ता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।
तरुण के परिवार का दुःख अत्यंत गहरा और असहनीय है। उन्हें न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कठोरतम और त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता, संबल और आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी। साथ ही परिवार की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए भी सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। दिल्ली में इस प्रकार की अमानवीय और हिंसक घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अपराधियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई की जाएगी जो समाज को स्पष्ट संदेश दे कि दिल्ली में अपराध के लिए कोई स्थान नहीं है।
हाल ही में भाजपा सांसद कमलजीत सहरावात, दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज सिंह पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे थे। भाजपा सांसद ने एक्स पोस्ट में बताया था कि उत्तम नगर में होली के दिन हुई दुखद घटना में दिवंगत तरुण के परिवारजनों के पास जाकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अमानवीय घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। शोक संतप्त परिवार के दुख में हम सब समान रूप से सहभागी हैं। हमने परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को इस मामले में शीघ्र, निष्पक्ष और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।
मंत्री पंकज सिंह ने कहा था कि उत्तम नगर में होली के पावन पर्व पर एक होनहार युवा की हत्या बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन मामले को गंभीरता से देख रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। दिल्ली सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
Tagsदिल्लीमुख्यमंत्री रेखा गुप्तातरुणउत्तम नगरन्यायदिल्ली सरकारपीड़ित परिवारहोली हादसामंत्री पंकज सिंहभाजपा सांसद कमलजीत सहरावातसुरक्षाकानूनी कार्रवाईअपराधजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





