भारत

प्रदर्शन बेकाबू: PoK इस समय उबल रहा, हिल गई सरकार, भारत का लिया नाम

jantaserishta.com
2 Oct 2025 2:32 PM IST
प्रदर्शन बेकाबू: PoK इस समय उबल रहा, हिल गई सरकार, भारत का लिया नाम
x
सड़कों पर उतरे हजारों लोग.
नई दिल्ली: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार अपने असली मालिक फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ मिलकर पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (POK) में जुल्म ढा रही है. लोग बढ़ती महंगाई और सेना के अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर हैं और पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं. बुधवार को ही सेना के हाथों 12 प्रदर्शनकारियों की जान चली गई जिसे लेकर पीओके में भारी उबाल है. पीओके की ऐसी हालत देख पाकिस्तान सरकार और मुनीर के फौज की नींद उड़ी हुई है और अब वो मामले को संभालने के लिए भारत के नाम का सहारा ले रहे हैं.
पाकिस्तानी आर्मी अपनी नाकामी छिपाने के लिए झूठ और धमकी का इस्तेमाल कर रही है. पाकिस्तान आर्मी के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने प्रदर्शनकारियों को धमकी दी है. उन्होंने कहा, 'प्रदर्शन करना हक है, लेकिन सरकार अस्थिर करने की कीमत पर नहीं.'
चौधरी ने कहा कि PoK में सियासी सिस्टम काम कर रहा है और अगर रियासत टैक्स नहीं लेगी तो सरकार तनख्वाहें कैसे देगी. उन्होंने कहा, 'अगर आपके मसले हैं तो सिस्टम में आकर बात करें.'
अपनी नाकामी छिपाने के लिए जिस तरह पाकिस्तान हर बार भारत के नाम का सहारा लेता है, इस बार भी उसने ऐसा ही किया और कश्मीर का राग अलापा. चौधरी ने कहा, 'पाकिस्तान का ख्वाब देखने वाले का ताल्लुक भी कश्मीर से था. फौज में कई अफसर और जवान कश्मीरी हैं. कश्मीर का मुस्तकबिल है पाकिस्तान का हिस्सा बनना.'
चौधरी ने दावा किया कि आटा-बिजली सस्ती करवाई गई और कई फायदे जनता तक पहुंच रहे हैं. लेकिन साथ ही पाक आर्मी आर्मी प्रवक्ता ने सरेआम झूठ बोलते हुए कहा कि PoK की हालत भारत के जम्मू-कश्मीर से बेहतर है.
उन्होंने अपनी जनता को बरगलाने की कोशिश करते हुए कहा, 'PoK भारत के कश्मीर से बेहतर है. PoK की साक्षरता दर भारत के जम्मू-कश्मीर से ज्यादा है. PoK में अस्पताल, सड़कें और कॉलेजों की हालत ज्यादा अच्छी है. यहां बिजली भी सस्ती है और महंगाई कम है.'
इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा, 'हर रोज सड़कें बंद करोगे तो कौन आएगा? आप हर रोज सड़कों को बंद कर देंगे तो कौन सा ऑपरेटर और कौन-सा आदमी कहेगा मैं यहां काम करने आऊं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null