भारत

CJP Protest: जंतर-मंतर पर जुटने लगे प्रदर्शनकारी, भारी सुरक्षा बंदोबस्त

jantaserishta.com
10 Oct 2026 9:08 AM IST
CJP Protest: जंतर-मंतर पर जुटने लगे प्रदर्शनकारी, भारी सुरक्षा बंदोबस्त
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से विरोध-प्रदर्शन प्रस्तावित है. इसे देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. हालांकि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है. फिर भी प्रशासन अलर्ट पर है.
दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के गेट कल से ही बंद कर दिए गए थे जो आज शाम छह बजे तक बंद रहेंगे. DMRC की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक दिन पहले अपने बयान में कहा था कि, 'CJP की ओर से आवेदन 7 अक्टूबर को मिला, जबकि कार्यक्रम 10 अक्टूबर को होना है. यानी आवेदन देने की तय समयसीमा का पालन नहीं हुआ. पुलिस ने पहले हुए प्रदर्शनों में नियमों के कथित उल्लंघन को भी फैसले की वजह बताया है. नई दिल्ली इलाके में BNSS की धारा 163 लागू है. पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.'
दक्षिणी दिल्ली में सुरक्षा इंतजामों को लेकर डीसीपी ने बताया कि सीमाओं पर जांच काफी सख्त कर दी गई है. जिन संगठनों ने प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है, उनके सदस्यों की पहचान कर उन्हें रोकने और समझाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस आम जनता से भी सहयोग की अपील कर रही है. दिल्ली में किसी भी अनधिकृत जमावड़े या अप्रिय घटना को रोकने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए दक्षिणी जिले समेत पूरी दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. अंतरराज्यीय और अंतर-जिला सीमाओं पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पुलिस जांच के जरिए अनधिकृत लोगों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक रही है.
डीसीपी अनंत मित्तल ने कहा, 'हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से गुजरे. विभिन्न सीमाओं पर करीब 12 पुलिस पिकेट बनाए गए हैं. इसके अलावा जिले के भीतर भी कई जगह पुलिस पिकेट लगाए गए हैं और बाहरी पुलिस चौकियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.'
दिल्ली के होटल ली मेरिडियन के पास स्थित गोल चक्कर पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. यहां दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा दिल्ली पुलिस की पिंक फोर्स, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान भी तैनात हैं.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए जुटने लगे कुछ प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रेलवे स्टेशन पर दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों की तैनाती की गई है. सुरक्षाकर्मी स्टेशन परिसर में मार्च कर रहे हैं. इसके अलावा ड्रोन के जरिए भी पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है.
दिल्ली पुलिस के जवानों की वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाए गए हैं. इन कैमरों की खासियत यह है कि ये अंधेरे में भी काम करते हैं और घटनाओं को रिकॉर्ड कर सकते हैं. दिल्ली पुलिस के एक जवान ने बताया, 'ये बॉडी कैमरे हमारी और दूसरों की सुरक्षा के लिए हैं. धक्का-मुक्की या हाथापाई जैसी स्थिति में दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाए जाते हैं. ऐसे में इन कैमरों की रिकॉर्डिंग से यह स्पष्ट हो सकेगा कि हमने किसी के साथ कुछ किया है या नहीं. ये कैमरे हर गतिविधि को रिकॉर्ड करेंगे.'
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके है. वहीं इसी बीच आशुतोष रांका ने Insta पर एक फोटो पोस्ट की है औऱ लिखा है कि 'कुछ घंटों में दिल्ली में मिलते हैं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story