
x
पढ़े पूरी खबर
प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज के खीरी में सोमवार को स्कूल से अपनी चचेरी बहन के साथ लौट रहे 10वीं के एक छात्र का कॉलेज के दूसरे समुदाय के छात्रों से विवाद हो गया। छेड़खानी का विरोध करने पर उन लड़कों ने छात्र को पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी। देर रात तक जाम लगा रहा। हंगामा बढ़ने पर पुलिस आयुक्त समेत कई अफसर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामला छात्रों के विवाद का है। वहीं छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपियों के साथ ग्राम प्रधान ने उसे पीटा है।
खीरी थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाला 16 वर्षीय किशोर परमानंद इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। उसके कॉलेज में उसकी चचेरी बहन 9वीं में पढ़ती है। सोमवार को कॉलेज में किसी बात पर दूसरे समुदाय के छात्रों से विवाद हो गया। उस वक्त मामला शांत करा दिया गया।
कॉलेज की छुट्टी के बाद छात्र चचेरी बहन के साथ घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में दूसरे समुदाय के लड़कों ने उसकी चचेरी बहन पर फब्तियां कसी, जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने छात्र पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर मार डाला। जिसके बाद छात्र के परिजन सड़क पर आ गए। हंगामा बढ़ने पर दुकानें बंद हो गईं। देर रात प्रधान, नाबालिग व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के मुताबिक तीन लोग हिरासत में लिए गए हैं।
क्या बोली पुलिस
डीसीपी यमुनापार संतोष मीना ने कहा कि छात्रों का कॉलेज में विवाद हुआ था। उसी विवाद में उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों ने पटरी से हमला कर दिया। जख्मी छात्र को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छेड़खानी की किसी ने अफवाह फैला दी थी। ये गलत है।
किशोर का शव लाने पर अड़े रहे परिजन, आधी रात तक हंगामा
सबसे छोटे बेटे की पीट-पीटकर हत्या के बाद खीरी पुलिस खुद को बचाने के लिए उसके शव को लेकर भले ही एसआरएन अस्पताल चली गई हो लेकिन उसकी मां और दो बड़े भाई और परिजन सहित बाजार के लोग इस बात पर अड़े रहे कि जब तक बेटे का शव मौके पर नहीं लाया जाता तब तक चक्काजाम चलता रहेगा। शाम के समय लोगों ने कैंडल जलाकर भी विरोध करना शुरू कर दिया। आधी रात तक लोग सड़क पर डटे रहे जिसकी सूचना पर रात में ही पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। देर रात प्रधान ने दो लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।
Tagsप्रयागराजप्रयागराज न्यूज़यूपी न्यूज़छेड़खानी का किया विरोधछात्र की पीट-पीटकर हत्याPrayagrajPrayagraj NewsUP Newsprotested against molestationstudent was beaten to death
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





