भारत

संस्‍कृत शब्‍द हटने के बाद से विरोध शुरू, जानें IIM में क्या हुआ ऐसा?

jantaserishta.com
1 April 2022 11:15 AM IST
संस्‍कृत शब्‍द हटने के बाद से विरोध शुरू, जानें IIM में क्या हुआ ऐसा?
x

IIM Ahmedabad Logo Controversy: IIM अहमदाबाद के लोगो में से संस्‍कृत शब्‍द हटने के बाद से विरोध बढ़ रहा है. लोगो मे संस्कृत में लिखा है 'विधाविनियोगाद्विकास:', जिसका अर्थ है - ज्ञान बांटने से बढ़ता है. पूर्व डायरेक्टर डॉ. बकुल धोलकिया ने इस पर ऐतराज जताया है और कहा है, "किसके इशारे पर और क्या जरूरत है IIM - A के Logo से संस्कृत शब्द हटाने की ? वर्ष 1961 से IIM - A की स्थापना डॉ. विक्रम साराभाई ने की, तब यह लोगो उन्होंने दिया था, इस निर्णय से संस्था के वर्षों पुराने कल्चर के साथ खिलवाड़ किया गया है."

जानकारी के अनुसार, लोगो में से संस्‍कृत वाक्‍य और सैय्यद मस्जिद की जाली को हटाया जा रहा है. ये लोगो ट्री ऑफ लाइफ के आधार पर बनाया गया था. इस लोगो में बदलाव को लेकर ही बवाल खड़ा हो रहा है. कहा जा रहा है कि IIM अहमदाबाद गवर्निग काउंसिल बोर्ड सत्ता का दुरुपयोग कर रहा है और इससे पूरे गवर्नेंस सिस्टम के सामने सवालिया निशान खड़े हुए हैं.
वर्तमान IIM के डायरेक्टर एरल डिसूजा ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है. वे जानकारी दे चुके हैं कि लोगो में प्रस्‍तावित परिवर्तन के बारे में अकादमिक परिषद की बैठक में बताया जा चुका है. बोर्ड ने इस बदलाव को मंजूरी दे दी है और दो नये लोगो पहले ही रजिस्‍टर्ड किए जा चुके हैं. संस्‍थान का वर्तमान लोगो संस्‍थान की स्‍थापना के समय 1961 में अपनाया गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story