भारत

अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी है प्रदर्शन, आज तिरंगा रैली भी निकालेगी कांग्रेस

jantaserishta.com
19 Jun 2022 9:18 AM IST
अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी है प्रदर्शन, आज तिरंगा रैली भी निकालेगी कांग्रेस
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जयपुर: अग्निपथ स्कीम के विरोध में राजस्थान कांग्रेस कमेटी आज वाहन रैली निकालेगी। ये तिरंगा तिरंगा यात्रा अमर जवान ज्योति से शुरू होकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इस वाहन तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। अमर जवान ज्योति पर पार्टी कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर स्कीम को वापस लेने की मांगे करेंगे। कांग्रेस की तिरंगा रैली में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता रहेंगे। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने जयपुर जिला इकाई को रैली की तैयारी करने के निर्देश दिए है। सीएम गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित कर योजना का वापस लेने की मांग की गई। गहलोत सरकार का कहना है कि योजना देशहित में नहीं है। मोदी सरकार को इस योजना को तुरंत वापस लेना चाहिए। योजना के माध्यम से युवाओं को सपनों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर योजना को अव्यहारिक बताया है। सीएम गहलोत ने कहा कि योजना को हाल नोटबंदी जैसा होगा। योजना को लागू करने से पहले व्यापक स्तर पर हितधारकों से विचार-विमर्श करना चाहिए था। लेकिन मोदी सरकार मनमानी फैसले लेकर देश के युवाओं के लिए समस्या खड़ी कर रही है। गहलोत ने कहा कि अग्निपथ योजना से न तो युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा और ना ही देश की सेना पूर्ण आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना कर सकेगी। सेना में भर्ती के लिए इस योजना के प्रावधानों को लेकर देशभर में भारी विरोध हुआ है। योजना से युवाओं के भविष्य को लेकर कई आशंकाएं पैदा हो गई है।
अग्निपथ स्कीम को लेकर शनिवार को प्रदेश में एक दर्जन जिलों में युवाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया है। राजधानी जयपुर और जोधपुर में युवाओं ने कलेक्ट्रेट को घेर लिया था। जबकि भरतपुर जिले में रेलवे ट्रैक पर जाम लगा दिया गया था। शनिवार को आक्रोशित युवाओं ने अलवर जिले के बहरोड़ में तोड़फोड़ की है। जयपुर-दिल्ली हाईवे जाम कर दिया। जिससे वाहनों के लंबी कतारें लग गई है। पुलिस ने इस संबंध एक दर्जन से अधिक युवाओं को हिरासत में लिया है। राजधानी जयपुर में जगह-जगह युवा विरोध प्रदर्शन कर कर रहे हैं। कोटा, अजमेर, सीकर, भरतपुर को जोधपुर में युवा सबसे ज्यादा आक्रोशित हुए है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story