भारत

चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर टीडीपी सांसदों का संसद में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन

jantaserishta.com
18 Sept 2023 12:05 PM IST
चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर टीडीपी सांसदों का संसद में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन
x
नई दिल्ली: तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसदों ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया। टीडीपी सांसदों ने नारेबाजी की और नायडू की गिरफ्तारी को अवैध बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें बिना किसी सबूत के जेल में रखा जा रहा है।
टीडीपी सांसदों ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार को आंध्र प्रदेश की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। टीडीपी सुप्रीमो को पिछले हफ्ते आंध्र प्रदेश सीआईडी ने करोड़ों रुपये के कौशल विकास निगम घोटाले में गिरफ्तार किया था। विजयवाड़ा की एक अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नायडू फिलहाल राजमुंदरी सेंट्रल जेल में बंद हैं। उनकी गिरफ्तारी की निंदा करते हुए टीडीपी कार्यकर्ता पिछले छह दिनों से पूरे आंध्र प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story