भारत

संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन, AAP के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

jantaserishta.com
5 Oct 2023 6:47 AM GMT
संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन, AAP के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
x
मुंबई: महाराष्ट्र में AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
राउज ऐवेन्यू कोर्ट के बाहर बढ़ी सुरक्षा
संजय सिंह को पेश किए जाने से पहले दिल्ली की राउज ऐवेन्यू अदालत के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आप के राज्यसभा सांसद को करीब एक बजे तक कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
दोपहर एक बजे कोर्ट में पेशी
संजय सिंह को दोपहर एक बजे कोर्ट में ईडी पेश करेगी। बुधवार रात से संजय सिंह को ईडी दफ्तर में रखा गया है। कोर्ट में पेश करके जांच एजेंसी उनका रिमांड मांगेगी।
सिसोदिया पर सिंघवी की दलीलें
सुप्रीम कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है। सिसोदिया की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी दलीलें पेश कर रहे हैं।
Next Story