भारत

लूट का विरोध, प्रखंड कार्यालय में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या

jantaserishta.com
3 Aug 2024 10:33 AM IST
लूट का विरोध, प्रखंड कार्यालय में कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या
x
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोतीपुर प्रखंड के कथैया थाना क्षेत्र के नवलपुर मुसहरी निवासी दीपक कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह (32) के रूप में की गई है। वह पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन तेतरिया प्रखंड में नल जल योजना में डाटा एंट्री ऑपरेटर था।
पुलिस के मुताबिक, दीपक शुक्रवार रात अहियापुर के कोल्हुआ पैगम्बरपुर बाइक से लौट रहे थे। तभी एनएच-27 पर छपरा काली मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। तत्काल दीपक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन से चार बदमाश थे। बाइक नहीं रोकने पर बदमाशों ने गोली मार दी।
पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक आनंद ने शनिवार को बताया कि घटनास्थल से दीपक की बाइक और लैपटॉप बरामद हुआ है। हालांकि, उनका मोबाइल नहीं मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया लूटपाट का ही मामला लग रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story