भारत

चाकू से गोदा! बहन से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, भाई की हत्या, फैली सनसनी

jantaserishta.com
29 Oct 2022 1:04 PM IST
चाकू से गोदा! बहन से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, भाई की हत्या, फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें लाइव वीडियो
नई दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली के पटेल नगर में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. इसके आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया है. हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी नाबालिग हैं.
पुलिस के मुताबिक, 17 साल का अक्षय (बदला हुआ नाम) दिल्ली के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पूसा से पढ़ाई कर रहा था. शुक्रवार रात जब वह रोजाना की तरह कंप्यूटर क्लास से बाहर निकला तो घर के सामने उसकी दो लड़कों ने चाकू मारकर हत्या कर दी. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों की शिकायत पर आरोपियों की तलाश शुरू की.
मृतक के परिजनों का आरोप है कि बीते दिनों से इलाके के नाबालिग लड़के उनकी बेटी से छेड़छाड़ कर रहे थे. जिसका उनके बेटे ने विरोध किया तो उन लड़कों से उसका झगड़ा हो गया. इसी का बदला लेने नाबालिगों ने हत्या कर वारदात को अंजाम दिया.
फिलहाल पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज के आधार हत्या में शामिल नाबालिगों का पता लगाया और उनको पकड़ लिया. अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story