भारत
कॉलेज छात्रा के अपहरण और गैंगरेप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
jantaserishta.com
12 May 2023 8:45 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
अगरतला (आईएएनएस)| त्रिपुरा में विभिन्न संगठनों और छात्र संगठनों ने यहां एक कॉलेज छात्रा के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के खिलाफ गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा संचालित गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती लड़की की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध के मुख्य आरोपी और वाहन चालक गौतम शर्मा को बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था और अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
सोमवार दोपहर को जब 20 वर्षीय छात्रा शहर के बाहरी इलाके में स्थित अपने कॉलेज से लौट रही थी, तब उसका अपहरण कर लिया गया था।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को सोमवार देर रात बाईपास रोड के किनारे सुनसान जगह से बरामद किया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़िता की मां ने कहा कि उनकी बेटी जब घर लौट रही थी, गौतम ने उसे लिफ्ट देने की पेशकश की।
लड़की की मां ने कहा कि वाहन में तीन अन्य लोग थे और आरोप लगाया कि चालक समेत चारों लोगों ने चलती गाड़ी के अंदर लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लड़की को बायपास रोड के किनारे छोड़कर फरार हो गए।
माकपा की महिला शाखा त्रिपुरा गणतांत्रिक नारी समिति, एसएफआई, डीवाईएफआई और अन्य संगठनों ने गुरुवार को यहां पुलिस मुख्यालय का घेराव किया और दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया।
दिग्गज महिला नेताओं रमा दास, कृष्णा रक्षित ने कहा कि त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भी छात्राएं, लड़कियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
माकपा केंद्रीय समिति की सदस्य दास ने कहा कि राजधानी शहर से एक कॉलेज की एक छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया और फिर एक कार में चार लोगों द्वारा उसका सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस जघन्य अपराध के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
Tagsत्रिपुरात्रिपुरा न्यूज़त्रिपुरा पुलिसअपहरणगैंगरेपगिरफ्तारtripuratripura newstripura policekidnappinggang rapearrested
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





