भारत

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विरोध, कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

jantaserishta.com
2 March 2022 7:30 PM IST
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विरोध, कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
x

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वाराणसी में विरोध का सामना करना पड़ा है. वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का काफिला रोकने की कोशिश की और नारेबाजी की. इस दौरान काले झंडे भी दिखाए गए हैं. विरोध के बाद सीएम ममता बनर्जी ने भी कहा कि वह डरने वाली नहीं हैं, न ही भागने वाली हैं.

दरअसल, समाजवादी पार्टी (सपा) के पक्ष में रैली करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काशी पहुंची हैं. गुरुवार को होने वाली रैली से पहले ममता बनर्जी आज गंगा घाट जा रही थीं. ममता का काफिला बीच सड़क पर रोककर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया और काला झंडा दिखाया.
इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सीएम ममता बनर्जी पर काला झंडा फेंका. वाराणसी के चेतगंज इलाके से ममता बनर्जी का काफिला निकलकर दशाश्वमेध घाट गंगा आरती में शामिल होने के लिए जाते वक्त विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारी हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी को हिंदू विरोधी बताया और वापस जाओ के नारे भी लगाए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story