भारत

पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, सीएम को लिखी गई चिट्ठी, ये है पूरा मामला

jantaserishta.com
7 April 2022 4:45 PM IST
पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन, सीएम को लिखी गई चिट्ठी, ये है पूरा मामला
x

बलिया: बलिया पेपर लीक कांड में गिरफ्तार पत्रकार अजीत ओझा की बेटियों ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है. अजीत ओझा को दसवीं के अंग्रेजी के पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किया गया है. बेटियों का कहना है कि उनके पिता ने ही मामले को उजागर किया और उन्हीं को जिला प्रशासन ने बदले की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया.

गौरतलब है कि इस मामले में पेपर लीक के मास्टरमाइंड समेत करीब 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें तीन पत्रकार भी शामिल हैं. इन पत्रकारों की गिरफ्तारी के विरोध और रिहाई की मांग को लेकर पत्रकार लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. यूपी के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने भी पेपर लीक कांड में पत्रकारों की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है.
दरअसल, बीते दिनों यूपी बोर्ड का 10वीं का अंग्रेजी का पेपर बलिया से लीक हो गया था. इसके बाद 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गई. पेपर लीक की जांच शुरू हुई तो पुलिस ने तीन पत्रकारों को ही गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार पत्रकार अजीत ओझा का कहना है कि बलिया के जिलाधिकारी ने उनसे पूछा था कि पेपर लीक की जानकारी कहां से मिली? इस पर उन्होंने अपने पास आया वॉट्सऐप के फॉरवर्ड मैसेज को जिलाधिकारी को भेज दिया. पत्रकार अजीत ओझा का आरोप है कि पुलिस ने मामले में छानबीन के नाम पर खबर देने वाले पत्रकारों को ही उठा लिया.
पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर बलिया में पत्रकारों ने प्रदर्शन किया. बापू भवन टाउन हाल मैदान से स्टेशन होते हुए पत्रकारों ने जुलूस निकाला. धरना प्रदर्शन के साथ प्रदर्शनकारियों ने डीएम दफ्तर का घेराव भी किया. उनकी मांग थी कि निर्दोष पत्रकारों को तुरंत रिहा किया जाए.
पत्रकारों की गिरफ्तारी पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है. कन्नौज में अखिलेश यादव ने कहा, 'पत्रकार साथियो आप भी सुरक्षित नहीं है, आप खबर चला रहे हैं, जेल में डाल देंगे, बच्चे रो रहे हैं, मां रो रही है, उसको नहीं पता था कि बेटा घर नहीं लौटेगा, यह बहुत निंदनीय व्यवहार हो रहा है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story