भारत

मस्जिद के अवैध निर्माण पर एक्शन का विरोध, जमकर हंगामा, VIDEO

jantaserishta.com
21 Sept 2024 11:00 AM IST
मस्जिद के अवैध निर्माण पर एक्शन का विरोध, जमकर हंगामा, VIDEO
x
आंदोलन कर रहे.
मुंबई: मुंबई के धारावी में महबूब-ए-सुबानिया मस्जिद के अवैध पार्ट को तोड़ने को लेकर तनाव फैल गया है. बीएमसी के टीम अवैध हिस्से को तोड़ने पहुंची थी लेकिन भीड़ ने हंगामा कर दिया. लोग रास्ते पर बैठकर आंदोलन कर रहे हैं. कार्रवाई करने पहुंची नगर पालिका की गाड़ी को भीड़ ने तोड़ दिया. मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है.
दरअसल मुंबई के धारावी के 90 फीट रोड पर 25 साल पुरानी सुभानिया मस्जिद को बीएमसी ने अनाधिकृत बताया था और इसे आज गिराया जाना है. बीएमसी के अधिकारियों की कार्रवाई से पहले ही मुस्लिम समाज के लोग कल रात से ही सड़कों पर आ गए और पूरा रास्ता जाम कर दिया. मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि यह मस्जिद बहुत पुरानी है.
मुंबई नॉर्थ सेंट्रल की सांसद प्रो. वर्षा गायकवाड़ ने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी मुलाकात की और उन्हें धारावी के महबूब-ए -सुबानिया मस्जिद को मिले बीएमसी के डिमोलिशन नोटिस को लेकर लोगों की भावनाओं से अवगत कराया. मुख्यमंत्री से सकारात्मक बातचीत हुई. उन्होंने कहा की वे संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे और आश्वासन दिया कि तोड़ने की कार्यवाही पर रोक लगा दी जायेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story