भारत

जिम ट्रेनर की मौत की वजह बना प्रोटीन शेक? पुलिस की तफ्तीश जारी

jantaserishta.com
19 March 2025 5:20 PM IST
जिम ट्रेनर की मौत की वजह बना प्रोटीन शेक? पुलिस की तफ्तीश जारी
x

सांकेतिक तस्वीर (AI)

डेडबॉडी मिलने से मचा हड़कंप.
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित फिटनेस वन जिम में 26 वर्षीय ट्रेनर गणेश शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बीते सोमवार रात वर्कआउट के बाद चेंजिंग रूम में उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया. सूचना मिलते ही जिम मालिक सहित अन्य लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई. मृतक का विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, मृतक गणेश शर्मा ने वर्कआउट शुरू करने से पहले प्रोटीन शेक लिया था. इसके बाद उन्होंने करीब 90 मिनट तक एक्सरसाइज किया, फिर चेंजिंग रूम में चले गए. जिम के एक अन्य ट्रेनर के अनुसार जब काफी देर तक गणेश बाहर नहीं निकले, तो उन्होंने पास के दूसरे चेंजिंग रूप से अंदर झांक कर देखा. गणेश चेंजिंग रूप में जमीन पर बेसुध पड़े हुए थे. इसके बाद जिम में मौजूद एक कर्मचारी ने चेंजिंग के अंदर कूद कर अंदर से बंद दरवाजा खोला. बेसुध गणेश को अस्पताल ले जाया गया.
अस्पताल में डॉक्टरों ने गणेश को मृत घोषित कर दिया. मृतक युवक अपने परिवार के इकलौते सहारा थे. उनके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी. उनकी मां पार्वती देवी (47) अकेली रह गई हैं. इस मामले में स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर के वजन के हिसाब से ही प्रोटीन लेना चाहिए. जरूरत से ज्यादा प्रोटीन किडनी और हार्ट पर असर डाल सकता है. कुछ प्रोटीन पाउडर में कैफीन और स्टेरॉयड होते हैं, जो हार्टबीट और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकते हैं. लगातार 90 मिनट से अधिक वर्कआउट करने से भी बचना चाहिए.
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि एनर्जी ड्रिंक की जगह नींबू पानी और नारियल पानी लेना चाहिए. हार्टबीट और ब्लड प्रेशर सामान्य न लगे तो वर्कआउट रोक देना चाहिए. फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि प्रोटीन शेक, अत्यधिक वर्कआउट या अन्य किसी कारण से गणेश की मौत हुई है. पुलिस जांच और विसरा रिपोर्ट के बाद ही मामले में स्थिति और मौत की असल वजह ज्यादा स्पष्ट हो पाएगी. जिम में हुई इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग जिम ट्रेनर की मौत की वजह जानना चाह रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story