भारत

रक्षक बना भक्षक, महिला के साथ की छेड़छाड़, फिर...

jantaserishta.com
4 Jan 2023 1:27 PM IST
रक्षक बना भक्षक, महिला के साथ की छेड़छाड़, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दुकान वाले की पत्नी से ही छेड़खानी की.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस की खाकी पर एक बार फिर दाग लगा है. दरअसल, यहां के लालपुर चौराहे पर एक सब्जी की दुकान में नशे बाजी कर रहे हैं कुछ लोगों की दुकान मालिक ने पुलिस से शिकायत की, जिसकी जांच करने पीआरबी गाड़ी से पुलिस जवान पहुंचे, जो खुद ही नशे में थे और नशे में उन्होंने घर में घुसकर दुकान वाले की पत्नी से ही छेड़खानी की.
आरोप है कि पुलिसवाले उसकी पत्नी का हाथ पकड़ कर कमरे के अंदर घसीट ले गए. इसके बाद महिला चिल्लाती हुई बाहर निकली. आसपास के लोगों को बुला लिया. महिला के चिल्लाने से घबराए पुलिसकर्मी भागने लगे तो महिला ने पुलिस जीप में ही एक पुलिस वाले को पकड़ कर कपड़ों से पिटाई शुरू कर दी. फिर चौराहे पर काफी हंगामा हुआ.
एक सिपाही तो मौके से भाग गया तो दूसरे को थाने की पुलिस ने आकर पकड़ लिया. पति का आरोप है कि मैं घर में खाना खा रहा था, तभी दोनों सिपाही आए, बगल की दुकान का ताला खोल कर दारु पी और मेरे घर में मेरी पत्नी लेटी थी, उसके पास घुस गए, उसका हाथ पकड़ा छेड़खानी की, एक सिपाही जीप में बैठा है, एक भाग गया.
इस मामले में हंगामा बढ़ता देख पुलिस अधिकारियों ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई शुरू की है. एडीसीपी अंकिता शर्मा का कहना है कि महिला की शिकायत पर थाने में एफआईआर दर्ज करके दोनों सिपाहियों पर कार्रवाई की जा रही है, दोनों सिपाहियों के नाम हरिओम और सुशांत है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story