भारत

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, युवतियों ने पुलिस को बताया सच

jantaserishta.com
19 March 2026 5:57 PM IST
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, युवतियों ने पुलिस को बताया सच
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी महिला गिरफ्तार.
नागपुर: नागपुर के रिहायशी इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने वाली महिला को बेलतरोड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर दो पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया है और 15 हजार रुपये का माल जब्त किया है. पीड़ित महिला ओडिशा की रहनेवाली है. पैसे का लालच देकर उससे देहव्यापार करवाया जाता था.
दरअसल, बेलतरोड़ी पुलिस को मनीषनगर परिसर के '7 C वेलनेस स्पा' के आड़े में देह व्यापार शुरू होने की जानकारी मिली थी. बेलतरोड़ी के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद कवाड़े के मार्गदर्शन में टीम ने जाल बिछाकर छापा मारा.
छापेमारी के दौरान नकली ग्राहक भेजकर कार्रवाई की गई, जिससे स्पा सेंटर में देह व्यापार चलने का खुलासा हुआ. आरोपी महिला यह बाहरी राज्यों की महिलाओं को पैसों का लालच देकर उनसे देह व्यापार करवाती थी, यह जांच में सामने आया.
स्पा सेंटर से दो महिलाओं को मुक्त कराया गया, जिनमें से एक महिला ओडिशा राज्य की रहनेवाली है. दोनों पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा और पुनर्वास के लिए सुरक्षित स्थान पर रखा गया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने नकद 5 हजार रुपये, मोबाइल आदि मिलाकर कुल 15 हजार रुपये का माल जब्त किया. आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story