Top News

स्पा सेंटर में देह व्यापार: पुलिस ने 44 महिलाओं को पकड़ा, धड़ल्ले से चल रहा धंधा

jantaserishta.com
2 Dec 2023 8:23 AM IST
स्पा सेंटर में देह व्यापार: पुलिस ने 44 महिलाओं को पकड़ा, धड़ल्ले से चल रहा धंधा
x

गाजियाबाद : यूपी के गाजियाबाद में पुलिस ने शुक्रवार को स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट पर बड़ी कार्रवाई की. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 6 स्पा सेंटर में छापा मारा. इस दौरान 65 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. इसके साथ ही आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं.

दरअसल, पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि इंदिरापुरम में संचालित कुछ स्पा सेंटर्स में सेक्स रैकेट चल रहे हैं. इस पर पुलिस ने टीमों का गठन किया. सूचना सही पाए जाने पर पुलिस ने रेड मारी. इस दौरान 6 स्पा सेंटर में 65 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा.

इतनी बड़ी संख्या में पकड़े गए युवक और युवतियों को ले जाने के लिए पुलिस को बस बुलानी पड़ी. इसके साथ ही 2 स्पा सेंटर के मालिकों और 4 मैनेजरों को भी पकड़ा है. इनसे पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि स्पा सेंटर में पकड़ी गई युवतियों की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है.

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि आज शाम करीब 6 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि आदित्य मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार हो रहा है. इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम ने आदित्य मॉल में 6 स्पा सेंटर में छापेमारी की.

इस दौरान 44 महिलाएं और 21 पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले. इनके पास से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं. इन सभी को हिरासत में लिया गया है. साथ ही इन स्पा सेंटर को बंद कराते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

आज दिनांक 01.12.23 को समय लगभग 18.00 बजे मुखबिर के माध्यम से आदित्य मॉल में स्पा सेन्टर की आड में देह व्यापार होने की सूचना प्राप्त हुई । जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम द्वारा आदित्य मॉल में स्थित कुल 06 स्पासेन्टर में छापेमारी की गई तो 44 महिलाएं 1/2 pic.twitter.com/9rcVxttGh3

— DCP TRANS HINDON COMMISSIONERATE GHAZIABAD (@DCPTHindonGZB) December 1, 2023

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story