भारत
चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा, पुलिस ने 15 साल की लड़की को बचाया, महिला अरेस्ट
jantaserishta.com
11 April 2025 4:22 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
फर्जी ग्राहक भेजा.
मुंबई: महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने वेश्यावृत्ति के धंधे से एक 15 साल की लड़की को बचाकर निकाला है. मामले में पश्चिमी उपनगरों में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर, क्राइम ब्रांच की यूनिट 8 की एक टीम ने गुरुवार को अंधेरी के एक होटल में एक फर्जी ग्राहक भेजकर लड़की का सौदा किया और फिर महिला को रंगे हाथ दबोच लिया.
उन्होंने कहा,'हमने सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से एक नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के धंधे से बचाया है. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), Prevention of Immortal Trafficking Act (PITA) और Protection of Children from Sexual Offence (POCSO) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत महिला आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है." अधिकारी ने बताया कि सहार पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
बता दें कि इससे पहले बीते महीने ही पुणे में हिंजवडी पुलिस ने अनैतिक मानव तस्करी प्रतिबंधित विभाग के साथ मिलकर एक वेश्यावृत्ति रैकेट का भंडाफोड़ किया था. इस कार्रवाई में चार थाई युवतियों को बचाया गया और एक विदेशी महिला दलाल को गिरफ्तार किया गया. पुलिस जांच में सामने आया कि विदेशी महिला दलाल व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को थाई युवतियों की फोटो भेजती थी. फिर उन्हें लोनावला के विला में बुलाकर वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जाता था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





