भारत
जम्मू-कश्मीर: वेश्यावृत्ति रैकेट के खुलासे के बाद पुलिस ने किरायेदारों का वेरिफिकेशन कराने की दी सलाह
jantaserishta.com
4 April 2023 1:37 PM IST

x
DEMO PIC
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में वेश्यावृत्ति के एक रैकेट का भंडाफोड़ करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को सभी मकान मालिकों से अपने किरायेदारों का वेरिफिकेशन कराने के लिए कहा। पुलिस ने सोमवार को श्रीनगर शहर के बाग-ए-मेहताब इलाके में किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया।
पुलिस ने एक बयान में कहा, सभी नागरिकों से अनुरोध है कि यदि उन्होंने अपने मकान/कमरे/दुकान किराए पर दिए हैं तो किरायेदार का वेरिफिकेशन जरुर करवाएं।
बयान में आगे कहा गया है कि विशिष्ट सूचना के आधार पर श्रीनगर पुलिस ने वेश्यावृत्ति के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
यह सेक्स रैकेट कादलबल पंपोर निवासी शाबान भट के बेटे इरशाद अहमद भट और पुलवामा के करीमाबाद निवासी अब्दुल कयूम हजाम के बेटे मोहम्मद शफी हाजम और अन्य द्वारा चलाया जा रहा था।
चानपोरा पुलिस अधिकारियों द्वारा छापेमारी की कार्रवाई की गई। दोनों लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
पुलिस ने कहा, चार सेक्स वर्कस और दो ग्राहक (सभी छह श्रीनगर के स्थानीय हैं) को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूरा रैकेट असदुल्लाह अफाकी के बेटे और चनापोरा के रहने वाले अल्ताफ हुसैन अफाकी के किराए के मकान से चलाया जा रहा था।
बयान में कहा गया है कि चूंकि मकान मालिक ने किराएदार का वेरिफिकेशन नहीं करवाया था, इसलिए उस पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।
Tagsजम्मू-कश्मीरजम्मू-कश्मीर न्यूज़जम्मू-कश्मीर पुलिसवेश्यावृत्ति रैकेटJammu-KashmirJammu-Kashmir NewsJammu-Kashmir PoliceProstitution Racket
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





