भारत
होटल शेरे पंजाब में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन युवतियों समेत 14 लोग गिरफ्तार
jantaserishta.com
24 March 2026 8:19 AM IST

x
बड़ा एक्शन.
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है. मौके से पुलिस ने 3 महिलाओं समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. मामला थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बुद्ध बाजार का शनिवार रात का बताया जा रहा है. यह रैकेट एक होटल में संचालित हो रहा था. फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है.
पुलिस के अनुसार इस रैकेट का संचालन राहुल गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था. जिसे इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. आरोपी ने होटल को किराए पर लेकर यहां अवैध गतिविधियां संचालित कर रखी थी. छापेमारी के दौरान बरामद महिलाओं में दो दिल्ली और एक गोरखपुर की रहने वाली बताई जा रही हैं. मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद किया है.
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन से कई संदिग्ध नंबर और वीडियो से जुड़े अहम सुराग मिले हैं. उन्होंने आशंका जताई कि इस गिरोह के तार अन्य शहरों से भी जुड़े हो सकते हैं. जिसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया. जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है. मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि सेक्स रैकेट की वजह से इलाके में अराजकता का माहौल था. कई बार पुलिस से शिकायत भी की गई थी. पुलिस ने इससे पहले भी छापेमारी की थी. लेकिन आरोपी रंगे हाथ नहीं पकड़ाते थे. वहीं इस बार पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इस कार्रवाई से इलाके में अराजकता खत्म होगी.
Tagsमुरादाबादमुरादाबाद न्यूज़मुरादाबाद पुलिससेक्स रैकेटMoradabadMoradabad NewsMoradabad PoliceSex Racket
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





