भारत
देह व्यापार: 'नकली ग्राहक' ने 2000 में किया सौदा, पुलिस ने तुरंत रेड मारा, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
7 Nov 2025 4:29 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने 'ऑपरेशन शक्ति' के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. यह छापा पारडी थाना क्षेत्र के भवानी नगर स्थित एक घर में मारा गया, जो रिहायशी इलाका है. पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को मुक्त कराया है, जबकि एक महिला को गिरफ्तार किया गया है.
जानकारी के अनुसार, नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि भवानी नगर में एक मकान में पैसों का लालच देकर महिलाओं से देह व्यापार कराया जा रहा है. इस सूचना पर टीम ने नकली ग्राहक बनाकर जाल बिछाया और आरोपी महिला से 2000 में सौदा तय किया, जैसे ही सौदा पूरा हुआ और महिला कमरे में पहुंची, पुलिस ने तुरंत छापा मारकर कार्रवाई की.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने नेहा उर्फ पूजा राम प्रसाद साहू नामक महिला को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी वैभव द्विवेदी मौके से फरार हो गया. पुलिस उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की प्रक्रिया में जुटी है.
पुलिस ने घर से तीन पीड़ित महिलाओं को भी छुड़ाया, जो नागपुर की ही रहने वाली बताई जा रही हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी वैभव द्विवेदी इन महिलाओं को पैसों का लालच देकर इस गंदे धंधे में धकेलता था.
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नागपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन शक्ति” अभियान का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को देह व्यापार के दलदल से बाहर निकालना है.
सामाजिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि मौके से मोबाइल फोन, नकद राशि और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं जब्त की गई हैं. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं तथा यह रैकेट कितने समय से सक्रिय था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





