देह व्यापार कराने वाले दंपति गिरफ्तार, लड़की ने पुलिस के सामने बयां की आपबीती
![देह व्यापार कराने वाले दंपति गिरफ्तार, लड़की ने पुलिस के सामने बयां की आपबीती देह व्यापार कराने वाले दंपति गिरफ्तार, लड़की ने पुलिस के सामने बयां की आपबीती](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/10/13/4092491-untitled-2-copy.webp)
यूपी। ताजनगरी आगरा में एक बार फिर देह व्यापार का मामला सामने आया है। शहर के कई बजट होटल देह व्यापार के लिए बदनाम हो चुके हैं। यहां लड़कियों को बाहर से बुलाया जाता है। पिछले साल शहर के एक होम स्टे में एक लड़की पर देह व्यापार का दबाव बनाने का मामला सामने आया था।
लड़की ने भागकर अपनी जान बचाई थी। इस पर काफी हंगामा हुआ था। तब पुलिस ने होम स्टे को सीज किया था। इसी तरह का मामला एक बार फिर सामने आया है। इस बार गाजियाबाद की लड़की को एक फ्लैट में कैद कर उसके साथ लगातार रेप कर उसे देह व्यापार के लिए तैयार किया जा रहा था। इस लड़की ने भी भागकर अपनी जान बचाई। खेल खुलने के बाद पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। रेप का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
लड़की को तीन दिन तक फ्लैट में कैद रखा गया। लगातार रेप कर उसे देह व्यापार के लिए तैयार किया जा रहा था। शुक्रवार की रात यह लड़की किसी तरह ताजगंज पुलिस के पास पहुंची। लड़की बदहवास दिख रही थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह क्लब डांसर है। आगरा के राजकमल अपार्टमेंट में रहने वाले विनय गुप्ता ने उसके मैनेजर से संपर्क किया था। शहर में डांस प्रोग्राम कराने के बहाने उसे यहां बुलाया गया। आठ अक्तूबर को वह आगरा पहुंची थी। इसके बाद विनय गुप्ता उसे अपने फ्लैट पर ले गया। फ्लैट पर उसकी पत्नी मीरा गुप्ता भी मौजूद थी।
मीरा ने उसे चाय पिलाई जिसे पीते ही वह होश हो गई। जब होश आया तो उसने खुद को कमरे में कैद पाया। आरोप है कि तीन दिन तक इसी कमरे में कैद रखकर विनय गुप्ता ने उसके साथ रेप किया। विनय ने रेप के बाद उससे कहा कि जैसा उसने किया वैसा ही दूसरे लोग भी करेंगे। उसे किसी बात का विरोध नहीं करना है। अब यही उसका काम है। इसके बदले पैसे खूब मिलेंगे लड़की का कहना है कि विनय की इन बातों से वह बुरी तरह घबरा गई। उसने कोशिश की और मौका मिलते ही वहां से भाग निकली। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की पहली मंजिल पर स्थित इस फ्लैट की बालकनी से कूदकर भागी। हालांकि पुलिस ने बालकनी से कूदने की बात से इनकार किया है।