भारत

देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित चार ग्राहकों को किया गिरफ्तार

Admin4
21 Feb 2024 7:21 AM GMT
देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित चार ग्राहकों को किया गिरफ्तार
x
हल्द्वानी। पुलिस ने किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में महिला सरगना के अलावा देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित चार ग्राहकों को किया गिरफ्तार गया है। जबकि एक महिला को रेस्क्यू किया गया है। साथ ही मकान मालिक का पांच हजार का चालान किया गया है।
पुलिस के अनुसार सीओ ऑपरेशंस नितिन लोहनी, के पर्यवेक्षण में कोतवाल उमेश कुमार मलिक, प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर कलावती कॉलोनी इलाके में एक मकान में दबिश दी। मकान में कुछ लोग अनैतिक गतिविधियों को करते हुए आपत्तिजनक स्थिति में मिले। उक्त स्थान से 1 पीड़ित महिला निवासी पश्चिम बंगाल, बरामद हुई तथा 1 पुरुष ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में मिला। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री भी प्राप्त हुई। मौके से 01 पुरुष और देह व्यापार कराने वाली महिला सरगना को भी गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए आरोपियों में दो महिलाएं और दो पुरूष शामिल हैं। जो लंबे समय से इस काम को अंजाम दे रहे थे। पुलिस केअनुसार पकड़े गए आरोपियों में से दो महिला और एक पुरूष के खिलाफ पूर्व में भी अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में कोतवाल उमेश कुमार मलिक, उप निरीक्षक ज्योति कोरंगा, महिला हेड कांस्टेबल गीता कोठारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल, कांस्टेबल घनश्याम रौतेला कोतवाली, कांस्टेबल बंसीधर जोशी, कांस्टेबल प्रदीप शामिल रहे।
Next Story