भारत

दुकान में हो रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, एक महिला गिरफ्तार

Admin4
26 Feb 2024 12:48 PM GMT
दुकान में हो रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश, एक महिला गिरफ्तार
x
ऊना। जिला ऊना के बसोली में पुलिस ने चाय की दुकान में हो रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश की रहने वाली दो युवतियों को रेस्क्यू भी किया है। आरोपी महिला की पहचान सर्वजीत कौर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना ऊना की टीम ने दो युवकों को ग्राहक बनाकर बसोली में स्थित चाय की दुकान पर भेजा। जहां एक महिला ने दोनों युवकों को एक-एक हजार रुपए में डील तय होने की बात कही। जिसके बाद पुलिस की टीम ने वहां दबिश दी और दोनों फर्जी ग्राहकों को कमरे में लड़कियों के साथ पाया। दोनों लड़कियां उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी, जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू किया।
जिसके बाद उन्होंने दोनों युवतियों से पूछताछ शुरू की। उन्होंने बताया कि महिला दलाल उन्हें देह व्यापार का धंधा करवाने के लिए बसोली में लाती थी। युवतियों के बयान के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।
Next Story