भारत

इंजीनियर के घर CBI का छापा...80 लाख नगद, 50 लाख रुपए के जेवरात और...

jantaserishta.com
20 March 2025 4:54 PM IST
इंजीनियर के घर CBI का छापा...80 लाख नगद, 50 लाख रुपए के जेवरात और...
x
बड़ा एक्शन.
रांची: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रांची में इंडियन डिफेंस सर्विस और इंजीनियरिंग के गैरिसन इंजीनियर साहिल रतुसरिया के घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी में 80 लाख रुपए नगद, 50 लाख रुपए के जेवरात और शेयर बाजार में दो करोड़ से अधिक के निवेश के कागजात बरामद किए गए हैं।
गैरिसन इंजीनियर को बुधवार की शाम एक ठेकेदार से 40,500 रुपए रिश्वत लेने के दौरान रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद सीबीआई ने रांची के नामकुम स्थित उसके आवास पर छापेमारी की। गिरफ्तार इंजीनियर से प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर सीबीआई ने इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग की रांची स्थित इकाई के जरिए कराए जा रहे निर्माण कार्यों में कमीशनखोरी की विस्तृत जांच शुरू की है।
साहिल रतुसरिया ने एजेंसी को बताया है कि ठेकेदारों को किए जाने वाले पेमेंट में दो प्रतिशत की दर से कमीशन लिया जाता है और इस रकम का बंटवारा अधिकारियों के बीच किया जाता है। सीबीआई टीम ने एक ठेकेदार की शिकायत के आधार पर गैरिसन इंजीनियर के दफ्तर में छापेमारी की थी और उसे रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया था। ठेकेदार ने सीबीआई से शिकायत की थी कि उसने इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग में कांट्रैक्ट के आधार पर सिविल कार्य किया था। उसने कार्य पूरा होने के बाद 27 लाख रुपए का बिल जमा किया है, लेकिन इसके भुगतान के एवज में उससे दो प्रतिशत की दर से कमीशन के तौर पर 54 हजार रुपए की मांग की जा रही है।
सीबीआई ने इस शिकायत के सत्यापन के बाद केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की थी। इस मामले में कुल 3.30 करोड़ रुपए की संपत्ति का पता लगने के बाद सीबीआई ने विस्तृत जांच शुरू की है। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियरिंग के कई अधिकारियों की परेशानी बढ़ सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story